Wednesday, October 21st, 2026

थाली बजाकर विरोध प्रकट किया जाएगा: सोलंकी

 
नई दिल्ली

किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि हम कृषि मंत्रालय का घेराव कर किसानों के अधिकारों की मांग करेंगे। किसान आंदोलन को आज तीन महीने पूरे इसलिए आज आज किसान कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को आज तीन महीने पूरे हो गए हैं। 

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने कहा है कि अगर इसको रद्द नहीं किया गया तो वो 2 अक्टूबर 2021 तक आंदोलन करेंगे। जबकि सरकार ने फिर से बातचीत के रास्ते खुले होने की बात कही है लेकिन किसान कानून रद्द कराने की मांग पर अड़े हैं। जिस वजह से सरकार ने इन सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 

 

Source : Agency

पाठको की राय